Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बारा चेकपोस्‍ट को स्‍थाई रूप से कराया बंद, दो पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बारा चेकपोस्‍ट को स्‍थाई रूप से कराया बंद, दो पुलिसकर्मी निलंबित

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने बारा चेकपोस्‍ट को स्‍थाई रूप से बंद करने का निर्देश दिया है साथ ही चेकपोस्‍ट पर संदिग्‍ध भूमिका वालें दो पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान बारा चेकपोस्‍ट पर दो पुलिसकर्मी संदिग्‍धवस्‍था में मिलें, इनसे पूछताछ के बाद उन्‍हे निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कर रहें है जांच के बाद रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्यवाही होगी। उन्‍होने बताया कि बारा चेकपोस्‍ट को स्‍थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है अब पिकेट ड्यूटी के लिए नई योजना बनायी जा रही है जिसके अनुसार अब नगर और कस्‍बो के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर पिकेट की ड्यूटी लगायी जायेगी। हाईवे पर केवल पेट्रोलिंग होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …