Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डाक्‍टर्स डे के अवसर पर सिंह लाइफ केयर हास्पिटल में आयोजित हुआ रक्‍तदान शिविर, बोले डॉ.राजेश सिंह-रक्‍दान महादान

डाक्‍टर्स डे के अवसर पर सिंह लाइफ केयर हास्पिटल में आयोजित हुआ रक्‍तदान शिविर, बोले डॉ.राजेश सिंह-रक्‍दान महादान

गाजीपुर। डाक्‍टर्स डे के अवसर पर सिंह लाइफ केयर हास्पिटल में रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईएमए गाजीपुर यूपी एनएसआरए गाजीपुर और जेएमएफ गाजीपुर के सदस्‍यो ने बढचढकर रक्‍तदान किया। सिंह लाइफ केयर हास्पिटल के डायरेक्‍टर डॉ. राजेश सिंह ने रक्‍तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। राजेश सिंह ने कहा कि रक्‍तदान महादान है, मानवता को बचाने के लिए सभी को एक बार रक्‍तदान जरूर करना चाहिए। उन्‍होने बताया कि सिंह लाइफ केयर हास्पिटल में आधुनिक ब्‍लड बैंक की स्‍थापना की गयी है जो अनवरत गाजीपुर के लोगो की सेवा कर रहा है। इस शिविर में लगभग 22 लोगो ने रक्‍तदान किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. संजय राय, डॉ. जेएस राय, डॉ. बावन दास आदि कई गणमान्‍य चिकित्‍सक उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …