ग़ाज़ीपुर। हर वर्ष नवरात्र के अठवी के बाद बुधवार को सैदपुर में लगने वाले शेख शाह सम्मन के सालाना उर्स में शामिल होने वाले अनुनायी एक दिन पहले नंदगंज स्टेशन परिसर और बाजार में शाम से देर रात तक आने जाने का सिलसिला जारी रहता है।कोई ट्रेन से तो कोई अपने निजी साधन से तो कोई टेम्पू व जीप आदि से आकर रात भर रुकते है। ऐसा मानना है कि शेख शाह सम्मन पहले ट्रेन से नंदगंज में रात भर रुके थे फिर भोर में नैसारा गांव के समीप रुक कर दातवंन के साथ नित्य क्रिया और स्नान करके मड़पा होते हुवे भीतरी होते हुए सैदपुर शाम को चले गए थे।उसी तरह से उनके अनुनायी भी करते है ।उर्स के दिन उनके मज़ार पर मन्नत किया हुआ मुर्गा व बकरा चढ़ाते है।और उनकी मन्नत पूरी हो जाती है इसमें सभी धर्म के लोग रहते है।नंदगंज बाजार और स्टेशन परिसर में दुकानें सजी हुई है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..