गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व एम एल सी, स्व.नेताजी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के ओ एस डी रहे बाबू जगजीवन प्रसाद के अंतिम संस्कार में लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के साथ सदर विधायक मा.जै किशन साहू पहुँच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बाबू जगजीवन प्रसाद पार्टी के बहुत पुराने नेता और स्व नेताजी श्रधेय मुलायम सिंह यादव जी के बेहद करीबियों में रहे हैं। वह नेताजी के मुख्यमंत्री काल में और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के सरकार में भी उनके ओ एस डी थे। और उनसे सदर के विधायक मा.जै किशन साहू के मधुर संबंध रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक अभिवाहक को खो दिया है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..