Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई, कहा- 22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने की मां कामाख्या देवी मंदिर में साफ-सफाई, कहा- 22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव

गाजीपुर। जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने शुक्रवार को मां कामाख्‍या देवी के मंदिर में साफ-सफाई किया। इस मौके पर उन्‍होने बताया कि सैकड़ों वर्ष बाद यह हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए यह बड़े पवित्र और स्वर्णीम दिन है कि 22 जनवरी को अयोध्‍या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा पीएम मोदी के करकमलों द्वारा होगी। पूर्व विधायक ने कहा कि यह हर हिदू के लिए गर्व का विषय है। पूरा देश श्रद्धा और भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। उन्‍होने समस्‍त जनपदवासियों से अपील किया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्‍सव मनायें। इस अवसर पर परीक्षित सिंह, बाउल सिंह, वीरभान सिंह, अशोक सिंह, सुजीत सिंह, बीएन उपाध्याय, राजेश उपाध्याय,  नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, गोपाल और सम्मानित लोग भी मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …