गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाज़ीपुर के छात्रों द्वारा PG कॉलेज चौराहे पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के दृष्टिगत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् बिना हेलमेट वाहन चालकों को रोककर उन्हें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया व हमेशा हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने की हिदायत दी गयी। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, गाज़ीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी यातायात, थानाध्यक्ष महिला थाना व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / मेडिकल कालेज गाजीपुर के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर यातायात नियमों के लिए किया जागरुक
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..