गाजीपुर। बलिया, गाजीपुर, औडि़हार के रेल यात्री जो मुंबई की यात्रा करते हैं उनके लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब कामायनी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार बनारस से बलिया तक कर दिया गया है। रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस एक्सप्रेस प्रतिदिन का मार्ग विस्तार कर उसे बलिया तक कर दिया गया है। अब कामायनी एक्सप्रेस 7 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। 7 बजकर 55 मिनट पर वाराणसी से चलकर 8 बजकर 45 मिनट पर औडि़हार पहुंचेगी। औडि़हार से 8 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करके 9 बजकर 25 मिनट पर गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद गाजीपुर से 10 बजकर 35 मिनट पर बलिया के लिए प्रस्थान करेगी। बलिया से मुंबई के लिए 12 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी जो 1:55 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी इसके बाद औडि़हार में 2:45 पहुंचेगी। वाराणसी कैंट पर 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंच जायेगी जहां से मुंबई के लिए 4 बजे प्रस्थान करेगी।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..