Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में 17 दिसंबर को होगा विशाल महासम्मेलन- सुजीत यादव

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में 17 दिसंबर को होगा विशाल महासम्मेलन- सुजीत यादव

गाजीपुर। यादव महासभा के जिलाध्‍यक्ष सुजीत कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्‍वावधान में वीर अहीरों के एक ही नारा रोटी बेटी का नाता, दहेज मुक्‍त समाज, सब शिक्षित हो समाज एक हो के नारे को लेकर 17 दिसंबर जलसा गार्डन बबेड़ी गाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित है। सुजीत यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में यादव महासभा के एकजुटता और दहेज व तेरहवीं मुक्‍त समाज के स्‍थापना के लिए विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा यादव महासभा ब्‍लाक सदर के अध्‍यक्ष पद की भी घोषणा की जायेगी। उन्‍होने जनपद के सभी यदुवंशियों से अपील किया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को विकसित बनाने में सहयोग दें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …