गाजीपुर! जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने जनपद में संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जनपद/तहसील/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्ति किये कोई भी अधिकारी जनपद/तहसील/विकास खण्ड मुख्यालय नहीं छोड़ेगें चाहें सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हों। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा इस दौरान अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना जनपद/तहसील/विकास खण्ड मुख्यालय से बाहर जाने का प्रयास किया जाता है अथवा अपना मोबाईल नम्बर बन्द रखा जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..