गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में कुल 360 नामांकन पत्रो की बिक्री हुई। अध्यक्ष के लिए 72 और सभासद के लिए 288 नामांकन पत्र खरीदे गये। नगर पालिका गाजीपुर अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन पत्र और सभासद के लिए 90 नामांकन पत्र खरीदे गये। नगर पालिका मुहम्मदाबाद के लिए अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए 84, नगर पालिका जमानियां के अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद के लिए 40 नामांकन पत्र खरीदे गये। नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद के लिए नौ, नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद के लिए 3 और सभासद के लिए 5, नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष पद के लिए 15 और सभासद के लिए 30, नगर पंचायत सादात के अध्यक्ष के लिए 4 और सभासद के लिए 8, नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष के लिए 24 और सभासद के लिए 22 नामांकन पत्र खरीदे गये। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..