Breaking News
Home / admin (page 36)

admin

कटरिया कांड में अफवाह फैलाने के मामले में कांग्रेस सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। कटरिया कांड को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कटरिया गांव में हुई घटना को लेकर तथ्‍यहीन, भ्रामक व गलत टिप्‍पणी कर अफवाह फैलाने वाले हैंडलर्स के विरुद्ध थाना करंडा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्‍होने बताया …

Read More »

मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है- विभु जी महाराज

गाजीपुर। अखिल भारतीय आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान और सादात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.संतोष कुमार यादव के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञानयज्ञ’ के सातवें व अंतिम दिन देवभूमि उत्तराखंड से पधारे परम् पूज्य विभु जी महाराज सहित विभिन्न तीर्थं स्थलों …

Read More »

लोकतंत्र सेनानी बृजभूषण पांडेय पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर। “कोटा परमिट और दलाली का जीवन जीने वालो, और अपने ही पड़ोसियों का ख़ून चूसकर पीने वालों जब हिटलर शाही नहीं चली तो, इंदिरा शाही नहीं चलेगी” आपात काल के दौरान यह गीत गाकर कांग्रेसियों को ललकारते और लोकतंत्र सेनानियों को उर्जा देने वाले लोकतंत्र सेनानी बृजभूषण पांडेय उम्र …

Read More »

रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्‍य आयोजन, आरक्षियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ        

गाजीपुर। रिजर्व पुलिस लाइन, गाजीपुर परेड ग्राउण्ड में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर कुल 24 टोली के 690 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य …

Read More »

गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रत्‍येक रविवार को ब्रेन एंड स्‍पाइन सर्जन पीके वर्मा मरीजों का करेंगे इलाज

गाजीपुर। गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सनेहुआ सलामतपुर में डॉ. पी. के. वर्मा (ब्रेन एंड स्पाइन सर्जन) मरीजों का इलाज करेंगे। हास्पिटल के प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने बताया कि डा. पीके वर्मा  प्रत्येक रविवार को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सिर दर्द, चक्कर, रीढ़ की समस्या, …

Read More »

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में सत्र 2025–26 के मेधावी छात्रों (नर्सरी से कक्षा 8वीं तक) को सम्मानित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य …

Read More »

हाउस टैक्स वृद्धि वापस, व्यापारियों में खुशी की लहर, बोले गुड्डू केशरी- सरकार के निर्णय का स्‍वागत  

गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के कान्हा हवेली में जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्णय का जोरदार …

Read More »

सनबीम स्कूल गाजीपुर ने रचा इतिहास, दिल्ली में आयोजित GSLC एकेडएलिट अवार्ड्स 2026 में मिली बड़ी उपलब्धि

गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए पहचाने जाने वाले सनबीम स्कूल, महाराजगंज और दिलदारनगर ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रतिष्ठित होटल क्राउन प्लाज़ा में आयोजित ‘जीएसएलसी …

Read More »

गाजीपुर में स्मार्ट मीटर का ‘करंट’: चार गुना बिल से उपभोक्ता बेहाल, दुर्गेश राय ने उठाई आवाज

गाजीपुर। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गलत और मनमाने बिजली बिल से त्रस्त उपभोक्ताओं की आवाज अब मुखर होने लगी है। इसी कड़ी में गाजीपुर के प्रमुख समाजसेवी दुर्गेश राय ने लखनऊ पहुंचकर विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ. अवधेश वर्मा …

Read More »

जीवन पर्यन्त समाजवाद की डगर पर चलते रहे अवधेश बाबू- अरूण कुमार श्रीवास्तव

गाजीपुर। समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) के तत्वावधान में सजपा के प्रदेश महासचिव राम विजय यादव के चाड़ीपुर स्थित आवास पर पुर्व विधायक अवधेश नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए …

Read More »