Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित आकाशवाणी कार्यक्रम मन की बात के 130 वें व इस वर्ष के प्रथम एपिसोड को आज भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के बुथ संख्या 449 उतरौली पर विकास सिंह के घर पर सुने और कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती के पर्व मतदाता दिवस अवसर पर नये मतदाताओं को शुभकामना देते हुए नव मतदाता के अभिनन्दन को कहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 362 पर बूथ अध्यक्ष , बूथ समिति तथा ग्राम वासियों के साथ सुना।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह के साथ जंगीपुर विधानसभा के बुथ संख्या 289 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर तथा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने  सदर विधानसभा के बुथ  संख्या 146 बकुलियापुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा बूथ समिति सदस्यों के साथ सुना। इसके अलावा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता आदि ने अपने अपने बुथो पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …