Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वाराणसी जा रहे बलिया सांसद सनातन पांडेय को बिरनो टोल पर रोके जाने से सियासी बवाल, सपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन

वाराणसी जा रहे बलिया सांसद सनातन पांडेय को बिरनो टोल पर रोके जाने से सियासी बवाल, सपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर। वाराणसी जा रहे बलिया के सांसद सनातन पांडेय को दांडी बिरनो टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा रोके जाने से सियासी माहौल गरमा गया। इस कार्रवाई से नाराज समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया गया कि बनारस में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति टूटने की घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा गठित समिति के सदस्य होने के नाते सांसद सनातन पांडेय 25 जनवरी को मणिकर्णिका घाट, वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वे दांडी बिरनो टोल प्लाजा पहुंचे, प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे आक्रोशित होकर सांसद अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर जुट गए। नारेबाजी के बीच जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जय किशन साहू और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और धरने में शामिल हुए। भीड़ बढ़ने पर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए वाराणसी की ओर बढ़ने लगे, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। धरने को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र और विपक्ष पर सीधा हमला है। किसी जनप्रतिनिधि को प्रशासन के माध्यम से आने-जाने से रोकना तानाशाही रवैये को दर्शाता है। सदर विधायक जय किशन साहू ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिनके नाम में ही सनातन है, उनसे सरकार डरी हुई है।” इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, महेंद्र चौहान, जय हिंद यादव, अभिषेक कुशवाहा, पंकज, अंशु यादव, सचिन यादव, शैलेश कुशवाहा, राजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अविनाश विद्यार्थी, आशा यादव, रैना मिश्रा, अनीता, पूजा गौतम, गुड्डू यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान उमा यादव, रंजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान अशोक यादव, बाढ़ूं यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …