Breaking News
Home / खेल / कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, आठ टीमें ले रही हैं भाग

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, आठ टीमें ले रही हैं भाग

गाजीपुर। “उत्तर प्रदेश दिवस-2026” के शुभ अवसर पर बालिकाओ की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 24-01-2026 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रागण में किया गया, इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि सुबाष चन्द सरोज जिला विकास अधिकारी गाजीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया, एवं समापन व पुरस्कार वितरण चन्दशेखर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी गाजीपुर एवं दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर द्वारा मुख्य अतिथियो को बुके देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर बनाम महेशपुर के मध्य खेला गया, जिसमें महेशपुर 15-10 से विजयी रही। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में सुश्री अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका, आकाश सिंह, हीरा लाल, राजेश यादव, अजय गुप्ता, सवरु यादव, छोटेलाल, विनय पाल, श्रीमती सावित्री देवी, रिशु यादव रहें । इस अवसर पर प्रेमचन्द यादव, विनोद कुमार जायसवाल, राधेश्याम सिंह यादव, विजय, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …