Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वनवासी छात्रों को कैरियर के लिए किया गया प्रशिक्षित

गाजीपुर: वनवासी छात्रों को कैरियर के लिए किया गया प्रशिक्षित

गाजीपुर। सेवा समर्पण संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित १९ वनवासी छात्रावासों के बच्चों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण उत्थान फाउंडेशन बयपुर के दिव्य परिसर में 28 फरवरी ,1 व 2 मार्च को आयोजित हुआ।जिले के प्रसिद्ध काउंसलर बद्रीश श्रीवास्तव ने बच्चों को ऑडियो,वीडियो व मनोवैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षित कर उन्हें उचित कैरियर हेतु मार्गदर्शन किया।उत्थान फाउंडेशन व सेवा समर्पण संस्थान ने संयुक्त रूप से तय किया कि इंटर के बच्चों को संस्था द्वारा उच्च शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार सक्षम बनाया जाएगा।इस प्रशिक्षण में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी,प्रांतीय छात्रावास प्रमुख संजीव गुप्ता,सह छात्रावास प्रमुख सुरेंद्र ,संगठन मंत्री हरिहर वनवासी,जिला समिति से राकेश जायसवाल,सुधीर सिंह,उमेश श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल,मंटू राय,अमित व विक्रम अग्रहरि ने प्रमुख भूमिका निभाई।एक मार्च को शानदार भजन व होली गायन का भी आयोजन किया गया।सभी छात्रावास प्रमुखों का भी प्रशिक्षण किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …