Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस लाइन गाज़ीपुर में खेली गई पुलिस की होली

पुलिस लाइन गाज़ीपुर में खेली गई पुलिस की होली

गाजीपुर। होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन गाज़ीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मदय एवं पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण गाज़ीपुर एवं जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …