Breaking News
Home / खेल / 7वीं कानकिडो नेशनल चैंपियनशिप में सनबीम स्कूल गाजीपुर की छात्रा अक्षिता राय को मिला स्वर्ण पदक

7वीं कानकिडो नेशनल चैंपियनशिप में सनबीम स्कूल गाजीपुर की छात्रा अक्षिता राय को मिला स्वर्ण पदक

गाजीपुर। श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में कानकिडो फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 7वीं कानकिडो नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल महराजगंज की कक्षा 11वीं की छात्रा अक्षिता राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। कड़े मुकाबलों के बीच अक्षिता राय ने अपनी बेहतरीन तकनीक, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण पाल सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह , प्रवीण कुमार सिंह , स्मिता सिंह तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण ने अक्षिता राय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि अक्षिता राय आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …