Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य ज्योति कलश यात्रा दर्शनार्थ जा रहा है। वर्ष 1926 में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, संरक्षक, युगऋषि, युगव्यास, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ परम् पूज्य गुरूदेव पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसे आज 2026 के सौ वर्ष हो गए हैं। इसी क्रम में गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पूरे भारत में और विश्व के कई देशों में यात्रा-भ्रमण करते हुए पावन दिव्य ज्योति कलश यात्रा दर्शनार्थ भ्रमण कर रही है। गायत्री परिवार जनपद गाजीपुर शाखा के प्रमुख श्री सुरेन्द्र सिंह जी ने बताया कि इस दिव्य अखंड दीपक को बसंत पर्व सन् 1926 को परम् पूज्य गुरुदेव ने दिव्य अनुष्ठान करके जलाया था। उसके सानिध्य में नित्य करोड़ों गायत्री मंत्रों का जप विश्व कल्याण के निमित्त हो रहा है। ज्ञातव्य है कि जो दीपक अनवरत 100 वर्षों से जल रहा हो उसके दर्शन मात्र से अनेकों जन्मों का पाप-ताप-संताप मिट जाएगा। उस दुर्लभ, पावन व दिव्य अखंड दीपक  व 2400 तीर्थों का जल-रज कलश का दर्शन हम सभी को घर-बैठे मिल मिल रहा है। ये कलश यात्रा 05 मार्च को सदर ब्लॉक, 06 मार्च मुहम्मदाबाद ब्लॉक, 07 मार्च  कासिमाबाद ब्लॉक, 08 मार्च मरदह ब्लॉक, 09 मार्च बिरनो ब्लॉक, 10 मार्च मनिहारी ब्लॉक, 11 मार्च जखनिया ब्लॉक, 12 मार्च सादात ब्लॉक, 13 मार्च सैदपुर ब्लॉक, 14 मार्च देवकली ब्लॉक, 15 मार्च  करंडा ब्लॉक, 16 मार्च जमानिया ब्लॉक, 17 मार्च भदौरा ब्लॉक, 18 मार्च रेवतीपुर ब्लॉक में उपलब्ध रहेगा। कलश यात्रा के साथ चल रहे शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में जय प्रकाश पाल, घनश्याम जी, अवधेश सिंह, विशाल जी लोगों को मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग अवतरण के सूत्रों को बता रहे हैं और गायत्री परिवार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। नगर भ्रमण के क्रम में आज बयेपुर देवकली, गोराबाजार, सकलेनाबाद, आमघाट गांधी पार्क, श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट, कमला टाइल्स जल निगम रोड, मोहन लाल का पोखरा, रानीपुर डेरा, बवाड़ा, खालिसपुर होते हुए जंगीपुर और पुनः गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर पर शाम को दीप महायज्ञ के साथ संपन्न होगी। यात्रा में विशेष रूप से सुरेंद्र सिंह, लौहर सिंह यादव, ओमनारायण राय, अनिल सिंह, रामबली राम, श्यामसदन सिंह, ईश्वर चन्द पांडेय, आशुतोष तिवारी, गणेश शंकर सिन्हा, सुधीर सिंह, आदित्य सिंह, रोली सिंह, नीतू राय, प्रीति पांडेय,बेबी सिंह, पूनम राय आदि लोग उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …