Breaking News
Home / admin (page 12)

admin

गाजीपुर: अपराधी, गुंडा और माफियाओ के खिलाफ करें कठोर कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक  

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई । द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई । महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, …

Read More »

देवी भक्‍तों के लिए शारदीय नवरात्र में अग्रवाल स्‍वीट्स पेश कर रहा है फलाहार नवरात्रि स्‍पेशल थाली

गाजीपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध अग्रवाल स्‍वीट्स महुआबाग ने शारदीय नवरात्र में व्रती देवी भक्‍तों के फलाहार के लिए नवरात्रि स्‍पेशल थाली पेश किया है। अग्रवाल स्‍वीट्स के प्रबंध निदेशक रिंकू अग्रवाल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि व्रती देवी भक्‍तों के लिए हमारे प्रतिष्‍ठान में शुद्ध गुणवत्‍तायुक्‍त फलाहारी …

Read More »

किसान के रिहायसी झोपड़ी में लगी आग, अनाज- सामन जलकर राख  

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी बृजभान यादव की रिहायसी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी जिससे पूरा घर उनका जलकर खाक हो गया। बृजभान यादव ने बताया कि गरीब आदमी हैं झोपड़ी में ही मेरा परिवार रहता था। अचानक आग लग गयी और देखते-देखते पूरी झोपड़ी, सामान …

Read More »

हरिशंकरी रामलीला में दशरथ-कैकेयी-श्रीराम संवाद और विदाई मांगने का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शनिवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर रामलीला के पांचवें दिन राजा दशरथ-कैकेयी-श्रीराम संवाद और विदाई मांगने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा भैया आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से प्रसंग को इस तरह …

Read More »

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले राजेश कुशवाहा- हमारे प्रेरणाश्रोत  

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल …

Read More »

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतक छात्र के घर पहुँचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

गाजीपुर। नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड नंबर छह स्थित दानिश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरस्वती नगर में शनिवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत हो गई थी। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक …

Read More »

प्रो. बी. रामजी बने नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS), नई दिल्ली के सदस्य मनोनीत

गाज़ीपुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं मनिहारी ग्रामसभा चौरा, जनपद गाज़ीपुर के गौरव प्रो. बी. रामजी को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026 के लिए सदस्य चुना गया …

Read More »

मौनी बाबा धाम चोचकपुर के के घाट पर कूड़े का अंबार, श्रद्धालु परेशान

गाजीपुर। चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम के घाट के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे मौनी बाबा के दर्शन करने और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन सुबह गंगा स्नान और मौनी बाबा के दर्शन …

Read More »

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में दम तोड़ रही है मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

गाजीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला दम तोड़ रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों से इलाज के लिए पहुंचने वालों को भरपूर सुविधा मिलता रहे। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर प्रत्येक रविवार को मुफ्त इलाज, जांच और दवा …

Read More »

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्‍ठी

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की रक्षा करने एवं सार्वजनिक जीवन में …

Read More »