गाजीपुर। छठ महापर्व में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशास ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भीड़भाड़ और वाहनों के आगमन को देखते हुए रुट डायवर्जन स्कीम लागू किया है। डाला छठ पर्व के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर दोपहर दो बजे से 16 नवंबर प्रातः 10:00 बजे तक निम्न प्रकार से हल्के वाहन का डायवर्जन स्कीम लागू किया जाता है, जो निम्नवत् है-
- सैनिक चौराहा से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पी0जी0 कालेज तिराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओ के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- बद्रीचन्द पोखरा से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओं के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- आलमपट्टी चौराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओं के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- जमानिया तिराहे से शहर के अन्दर बाइक व श्रद्धालुओं के वाहन के अलावा किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
डाला छठ के पर्व में आये वाहनो के लिये अस्थाई पार्किंग के लिये निम्न स्थानों को निर्धारित किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत है-
> राजेन्द्र प्रसाद मुखर्जी तिराहा घाट, राजेन्द्र प्रसाद मुखर्जी तिराहा (बैरियर) स्वामी सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान में (पार्किंग)
> सिकन्दरपुर घाट, शास्त्रीनगर तिराहा, पुल के बगल (बैरियर) सहजानन्द पी०जी० कालेज मैदान/सी०आई०एस०एफ० मैदान (पार्किंग)
> साई मंदिर घाट, हवालात न्यायालय तिराहा (बैरियर) जजी तिराहा के बगल जिला जज महोदय के आवास से सी०आई०एस०एफ० मैदान (पार्किंग)
> साई मंदिर घाट, आफीम फैक्ट्री (बैरियर) प्रधान डाक घर मैदान, GGIC ग्राउड (पार्किंग)
> ददरी / साई मंदिर घाट, नई सड़क ददरी घाट तिराहा पर (बैरियर) आदर्श इन्टर कालेज मैदान पार्किंग महुआबाग मन्दिर के बगल नई सड़क, GGIC ग्राउड (पार्किंग)
> ददरी घाट, नई सड़क ददरी घाट तिराहा पर (बैरियर) माहिला पी०जी० कालेज मैदान, GGIC ग्राउड (पार्किंग)
> चितनाथ घाट, चितनाथ तिराहा पर (बैरियर) डी०ए०वी० इन्टर कालेज मैदान (पार्किंग)
> स्टीमर घाट, स्टीमर घाट तिराहा (बैरियर) टाउन हाल मैदान (पार्किंग)
नोटः-यह डायवर्जन आपातकालीन वाहनों व जिनका आवास शहर में है उन पर लागू नहीं होगा।
डाला छठ पर्व के अवसर पर दिनांक 15.11.2026 प्रातः 08.00 बजे से 16.11.2026 को दोपहर 12.00 बजे तक भारी वाहन का निम्न प्रकार से डायवर्जन स्कीम लागू किया जायेगा।
- महाराजगंज हाइवें से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे वह हाइवे से जंगीपुर के तरफ चले जायेंगे।
- हंसराजपुर से यादव मोड़ आने वाले वाहनों को जंगीपुर थाना होते हुए हाइवे पर चले जायेगें।
- चौकिया बाजार से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे हाइवे के तरफ डायवर्जन किया जायेंगा।
- अरशदपुर मोड जंगीपुर से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे।
- बलिया/ भावरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर के मरदह के तरफ से होते हुए NH-31 वाराणसी गोरखपुर हाईवे को जायेगे। ( मुख्य डायवर्जन)
- यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से मुहम्मदाबाद के तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।
- यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय।
- कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे, लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दियें जायेगें।
- करण्ड़ा से आने वाले भारी वाहन चोचकपुर से सैदपुर होते हुये अपने गन्तव्य स्थान पर चले जायेगें।
- नोटः डायवर्जन के दौरान आकस्मिक वाहन जैसेः-पुलिस, एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन फायर टेण्डर व आवश्यक सेवाओं वाले वाहन जैसेः दुग्ध वाहन, गैस वाहन, पेट्रोलियम वाहन व कच्चे माल वाहन इत्यादि वाहन अपने गन्तव्य मार्ग से जायेगें।
- जनपद में किसी भी स्थान पर क्रेन की आवश्यकता पड़ने पर हनुमन्त क्रेन सर्विस मोबाइल नं0 9415555515 से कार्य लिया जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..