Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / छठ महापर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया नरवर घाट गहमर का निरीक्षण, दिए आवश्‍यक निर्देश

छठ महापर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया नरवर घाट गहमर का निरीक्षण, दिए आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर। आगामी डाला छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से  आज दिनांक 13.11. 2026 को जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत नरवर घाट का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने घाट पर होने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों, जल स्तर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया गया ।

डीएम द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:-

गहरे पानी से बचाव एवं बैरिकेडिंग: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके।

जल पुलिस व गोताखोरों की मुस्तैदी: आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु घाट पर प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और जल पुलिस की अनिवार्य रूप से तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रकाश, स्वच्छता एवं सीसीटीवी निगरानी: अर्घ्य के समय रात्रि व भोर में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट व संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (हाई मास्ट लाइट/जनरेटर), साफ-सफाई, चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा व सुचारू यातायात: डाला छठ पर्व पर महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों व एंटी-रोमियो स्क्वाड को सादे व वर्दी दोनों रूपों में तैनात रखने तथा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सेवराई,क्षेत्राधिकारी जमानियां,तहसीलदार सेवराई, प्रभारी निरीक्षक गहमर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह सस्पेंड, दिनेश कुमार पाठक होंगे नए इंस्‍पेक्टर

गाजीपुर। पिछले दिनों शहर मुख्‍यालय पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या और मोहांव में जुआ खेलते …