गाजीपुर। उपजिला मजिस्ट्रेट मुहम्मदाबाद ने बताया कि प्रशासक सुनिता देवी ग्राम पंचायत-सुल्तानपुर विकास खण्ड-मुहम्मदाबाद, जिला- गाजीपुर द्वारा प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि लोक आस्था का पर्व छठ का कार्यक्रम मेरे ग्राम सभा के घाट सुल्तानपुर पर प्रत्येक वर्ष आयोजन होता है जिस पर सुल्तानपुर गांव के अतिरिक्त कस्बा एवं अन्य गांवो के लोग भी आते जाते है। और सकुशल पूजा सम्पन्न भी हो जाता है। लेकिन इस बार मां गंगा में कटान के कारण घाटों की स्थिति भयावह हो गई है। पानी केवल किनारे से 3 फीट भीतर जाने पर ही गहराई ज्यादा हो जा रही है। जिससे अनहोनी की आशंका ज्यादा बनी हुई है। इस सम्बन्ध में श्रीमान् जी या तो अतिरिक्त व्यवस्था नाव इत्यादि या इस घाट को प्रतिबंधित करा दिया जाय। उक्त प्रार्थना-पत्र के सम्बन्ध में मेरे द्वारा स्वयं एवं बी०डी०ओ० मुहम्मदाबाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली-मुहम्मदाबाद, ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के साथ डाला छठ घाट सुल्तानपुर की स्थलीय जांच की गई, जिसमें प्रशासक सुनिता देवी ग्राम पंचायत-सुल्तानपुर विकास खण्ड-मुहम्मदाबाद, जिला-गाजीपुर द्वारा कही गई बाते सत्य पायी गई। धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में प्राविधानित है कि न्यूसेंस का आशंकित खतरे के अति आवश्यक मामलों में विधि पूर्वक नियोजित किसी व्यक्ति को बाधा, क्षोभ याद क्षति का, या मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को खतरे का, या लोक प्रशांति विक्षुब्ध होने का, या बलवे या निवारण हो जायेगा। चूंकि गंगा नदी के कटान के कारण सुल्तानपुरघाट की स्थिति भयावह हो गई है। पानी केवल किनारे से 3 फीट भीतर जाने पर ही गहराई ज्यादा हो जा रही है। जिससे अनहोनी की आशंका ज्यादा बनी हुई है। ऐसी स्थिति में जनहित, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत सुल्तानपुर घाट को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। उन्होने आदेशित किया जाता है कि जनहित, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत सुल्तानपुर घाट को प्रतिबंधित किया जाता है तथा इसके स्थान पर श्रद्धालुगण पूर्व से निर्धारित निकटतम घाटो पर छठ पूजा कर सकते है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुहम्मदाबाद को निर्देशित किया जाता है कि उक्त सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..