Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्कूल के वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से हो रही है परेशानी

जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्कूल के वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से हो रही है परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में निजी स्कूल के वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से स्थानीय लोगों तथा तहसील आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बताया जाता है। कि रामलीला मैदान को निजी स्कूल के वाहनों का अस्थाई और अवैध स्टैंड बना दिया गया है। स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय भारी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) संतोष कुमार ने रामलीला मैदान में इस तरह वाहन खड़े किए जाने को गलत बताया है। और जल्द ही अभियान चलाकर मैदान को खाली कराने व उचित व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। फौजदार यादव, अनिल सिंह, दयाशंकर सिंह यादव, विजय यादव, शशिकांत जायसवाल, संसार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह सहित आदि लोगों ने बताया कि जमानियां तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में निजी स्कूल वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से स्थानीय लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान को निजी स्कूल के वाहनों का अवैध स्टैंड बना दिए जाने से तहसील मुख्यालय में आने वाले बुजुर्ग फरियादियों के वाहन खड़ा करने में काफी दिक्कत होने लगी है। वही स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय भारी भीड़ और बेतरतीब वाहनों के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासनिक कार्यवाही के संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने संज्ञान लेते हुए रामलीला मैदान में वाहन खड़े करने को गलत बताया है। उन्होंने जल्द ही अभियान चलाकर मैदान को खाली कराने और वाहनों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। कि जल्द से जल्द अभियान चलाकर रामलीला मैदान को बना दिया अवैध स्टैंड खाली कराया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना, दिनदहाड़े लूट की घटना से मचा हड़कंप

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने …