गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र परिवार ही राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करें। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड जारी किये जाने हेतु प्रमुख रूप से निम्नवत आर्थिक स्थिति वाले परिवार पात्र नहीं/अपात्र होंगे जिसमें ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसा परिवार, जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर अथवा हार्वेस्टर, वातानुकूलन यन्त्र (एयर कंडीशनर) व 5 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो। ऐसा परिवार, जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ, 05 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो। ऐसा परिवार, जिसके समस्त सदस्यों की आय रु0 2.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो। ऐसा परिवार, जिसके किसी सदस्य के पास, अकेले या अन्य सदस्य के साथ, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हो।नगरीय क्षेत्र मे ऐसा परिवार, जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में, चार पहिया वाहन, वातानुकूलन यन्त्र (एयर कंडीशनर) व 5 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो। जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक का आवासीय प्लाट, खाली या मकान के साथ, अथवा 100 वर्ग मी० या उससे अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट हो। जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ, 80 वर्ग मी० या उससे अधिक कार्पेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो। जिसके समस्त सदस्यों की आय रु0 3.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
गाजीपुर: ई.सी.सी.ई. एजूकेटर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू- बीएसए
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद के 170 विद्यालयों …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..