Breaking News
Home / अपराध / 25 हजार का इनामिया ओसियर बिंद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया ओसियर बिंद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.11.2026 को थाना नंदगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर धामपुर घरवा मोड़ के पास मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित 25000/ रुपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त ओसियर बिन्द पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी बिन्द निवासी ग्राम लखईपुर अवन्ती थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद तमंचा.315 बोर,01अदद खोखा कारतूस.315 बोर, 01अदद जिंदा कारतूस.315 बोर किया गया बरामद। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सदर हॉस्पिटल उपचार हेतु भेजा गया। मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में माँ भागीरथी मेडिकल विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …