Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ई.सी.सी.ई. एजूकेटर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू- बीएसए

गाजीपुर: ई.सी.सी.ई. एजूकेटर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू- बीएसए

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद के 170 विद्यालयों में ई०सी०सी०ई० एजूकेटर्स की नियुक्ति सेवाप्रदाता के माध्यम से करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन किये अभ्यर्थियों में से रैण्डम आधार पर प्राप्त 510 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही दिनांक 02.11.2026 से दिनांक 03.11.2026 को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर.आई. आर०डी०) गाजीपुर में की गई। अभिलेख सत्यापन में अर्ह अभ्यर्थियों के चयन के लिए दिनांक 04.11.2026 को राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग गाजीपुर में लिखित परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 03.00 बजे से किया गया है। ई०सी०सी०ई० एजूकेटर्स का चयन लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा के समय अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड अथवा अन्य कोई पहचान प्रमाण पत्र तथा अभिलेख सत्यापन के समय दी गयी पावती रसीद लाना अनिवार्य है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में माँ भागीरथी मेडिकल विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …