Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना, दिनदहाड़े लूट की घटना से मचा हड़कंप

गाजीपुर: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना, दिनदहाड़े लूट की घटना से मचा हड़कंप

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तरछा चौबेपुर गांव निवासी विमल देवी पत्नी कमल राजभर कान का झाड़ करवाकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान चककपिल गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने महिला से बातचीत शुरू की और मौका मिलते ही उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और बिरनो थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई और बताया कि रास्ता पूछने के बहाने पहुंचे दो युवक उनका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस छिनैती की घटना से क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: ई.सी.सी.ई. एजूकेटर्स के चयन की प्रक्रिया शुरू- बीएसए

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि जनपद के 170 विद्यालयों …