Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ भव्य आयोजन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ भव्य आयोजन

गाज़ीपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गाज़ीपुर में आज उत्साह, उल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में , निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रभारी जनपद अमेठी, तथा विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. नीरज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह ने फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह के सहयोग से किया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्रोफेसर आनंद सिंह ने सभी अतिथियों के आगमन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप निरंतर अध्ययन, शोध एवं अपने ज्ञान को अद्यतन रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, मनोयोग और बड़े लक्ष्य के साथ अपनी पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के हित में भी करना चाहिए। जहां कहीं भी उनके सहयोग से समाज और देश का भला हो सकता है, वहां सेवा एवं जिम्मेदारी के भाव से आगे आना चाहिए। मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज में डॉक्टर को भगवान का स्वरूप माना जाता है, लेकिन आज फार्मेसी डे के अवसर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि “यदि डॉक्टर भगवान हैं तो फार्मासिस्ट हनुमान हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि समाज की सेवा में उन्हें हनुमान जी की तरह समर्पण, परिश्रम और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, समाज और मानवता के हित में सेवा का संकल्प निरंतर बनाए रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि गाज़ीपुर जनपद में सत्यदेव कॉलेज निरंतर अध्ययन, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है। किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति उसके विद्यार्थी होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ विद्वान शिक्षक और समर्पित प्रधानाचार्य किसी भी संस्था की प्रगति की मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन को बधाई दी। मुख्य वक्ता प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्रधानाचार्य विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी जनपद में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर में सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह संस्था और भी व्यापक स्वरूप प्राप्त करे, ऐसी उनकी शुभकामना है। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी डे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गाजीपुर जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष ने फार्मेसी के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मेसी केवल रोजगार का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य, सेवा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। मैं सभी विद्यार्थियों का वहन करता हूं यह अपने जीवन में अपने अध्ययन और ज्ञान के साथ देश की प्रगति के लिए कार्य करें यही हमारे पुरखों ने स्वामी विवेकानंद और पंडित दीनदयाल जी ने सिखाया है। भारत के प्रधानमंत्री जीके अपने जीवन में देश सेवा के लगभग 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन पर भारत की जनता को,17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक निरंतर देश में कोई न कोई बेहतरीन काम हम सभी भारतवासियों को मिलकर के पर्यावरण को महत्व को समझते हुए ,चाहे वृक्ष लगाना चाहिए या स्वच्छता का कार्यक्रम करना चाहिए या दूसरे की मदद और भलाई के लिए कोई ना कोई कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्यगण, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, निदेशक अमित रघुवंशी, डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के निदेशक प्रमोद सिंह, डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक नवनीत वर्मा, विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। फार्मेसी के विद्यार्थियों ने लगभग 25 कार्यक्रमों से हम सभी का मनोबल बढ़ाया जो इस देश के लिए समर्पित रहे। यह स्मरण करने योग्य है कि फार्मेसी डे के अवसर पर अपने मॉडल अपने प्रयोगों के माध्यम से अनेक चीजों की प्रस्तुति बेहतरीन तरीके से की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समाचार संकलन में उपस्थित प्रेस एवं मीडिया के साथियों के सहयोग के लिए भी संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बगैर मान्‍यता प्राप्‍त सोशल मीडिया के पत्रकारों को भी मिलेगा इलाज के लिए कैशलेस कार्ड- डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

गाजीपुर। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों को बताया कि हमारी सरकार प्रयास कर रही …