Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और विजय का लिया संकल्प

भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और विजय का लिया संकल्प

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष माया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं जिलाध्यक्ष माया सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि संगठन में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाली सभी मातृशक्ति के लिए यह गौरव और सौभाग्य का विषय है कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा इसी जनपद से हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक सक्रियता का नया इतिहास रचेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा की समर्पित कार्यशक्ति के बल पर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय का परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष माया सिंह ने जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से नवनियुक्त पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि गाजीपुर जनपद में सात विधानसभा क्षेत्र, 3335 बूथ तथा 604 संगठनात्मक शक्ति केंद्रों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और अनुशासित कार्यशैली ही संगठन की शक्ति एवं कार्यकर्ताओं की पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह, विभा पाल, सुमन बिंद एवं सुशीला सोनकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय देते हुए संगठन के विचारों, नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के अंत में नवनियुक्त महामंत्री एवं मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर गोदावरी राजभर, रंजू विश्वकर्मा, डॉ. सरिता कुशवाहा, रम्भा राय, अंजलि सोनकर, रोली शर्मा, मधुबाला राय, सोनी प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सीमा शर्मा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …