Breaking News
Home / अपराध / 4 करोड़ रुपये के हेरोईन के साथ चार तस्‍कर गिरफ्तार  

4 करोड़ रुपये के हेरोईन के साथ चार तस्‍कर गिरफ्तार  

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट / सर्विलांस व जंगीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले  04 अंतर्राजीय तस्करों को मुखबिर खास की सूचना पर बनारस गोरखपुर हाईवे अरशदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लगभग 2 किलो नाजायज हेरोइन बरामद किया। जिसके सम्बंध में थाना जंगीपुर पर मु0अ0सं0 240/26 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का विवरणः-

1.जमीर हवारी (25 वर्ष), पुत्र नइम निवासी ग्राम बनका बउआरा, थाना कुड़नी, जनपद कैमूर भभुआ, राज्य बिहार

2.बबलू कुमार यादव (25 वर्ष), पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुवाँव कैमूर भभुआ राज्य बिहार

3.गुलशन कुमार (22 वर्ष) पुत्र वकील सिंह निवासी कारी राम, थाना नुवांव कैमूर भभुआ राज्य बिहार

4.विवेक यादव (20 वर्ष) पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम खजुरी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उ0प्र0

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …