Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था ठप होने पर जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।  इस सूचना का एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक को मौके पर भेजा। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने मौके पर पहुंच कर परिजनों और मोहाव प्रधान दिनेश पासवान से वार्ता की और परिवार को आर्थिक सहायता देने और कठोर कानूनी कार्यवाही करने का आश्‍वासन दिया। इसपर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्‍काजाम समाप्‍त कर दिया। मौके पर CRO, CO city, कई सर्किल के क्षेत्राधिकार, कई थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही ।ज्ञात हो कि सोमवार देर रात आपसी रंजिश और जुआ खेलते वक्त आरोपी संजय बिंद ने दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक कि मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है वहीं मुख्‍य आरोपी संजय बिंद ने पुलिस एनकाउंटर के भय से मंगलवार की दोपहर में सदर कोतवाली में जाकर आत्‍मसमर्पण कर दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य …