Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: मोहांव गोलीकांड के मुख्‍य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर

गाजीपुर: मोहांव गोलीकांड के मुख्‍य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर

गाजीपुर। मोहांव गोलीकांड के मामले में पकड़े गये मुख्य आरोपी का मंगलवार की देर शाम हॉफ एनकाउंटर हुआ। पुलिस के मुताबिक मोहांव गोलीकांड में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में पूछताछ के दौरान आरोपी संजय बिंद ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टाल को लार्ड कार्नवालिस इलाके में एक झाड़ी के अंदर छिपा दिया था। इस सूचना पर पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पिस्टल बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपी ने झाड़ी के अंदर छिपी पिस्टल को झटके में अपने हाथ में ले लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगा। पुलिस ने भी मार्चा सम्भाला और घेराबंदी कर जबाबी फायरिंग शुरु की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर लड़खड़ाकर गिर गया। मानवता के दृष्टिकोण को अपनाते हुए पुलिस ने घायल हत्यारोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य …