गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 C के छात्र मोहम्मद उजैर रियाज़ ने सी बी एस सी अंडर 14 ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट मे सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीतकर जिला,शाह फ़ैज़ विद्यालय परिवार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस आफ सेफ्टी के अधिकारी एवं कर्मचारी, परिजनों का नाम रौशन किया है। यह टूर्नामेंट विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज मे दिनांक 18 सितम्बर से 23 सितम्बर 2026 तक चला। मोहम्मद उजैर रियाज़ के पिता रियाजुउद्दीन गाजीपुर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस आफ सेफ्टी मे पी टी आई के पद पर कार्यरत हैं। मोहम्मद उजैर रियाज़ की इस उपलब्धि पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर के सदस्य नीरज कुमार मानू,शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के पी टी आई दिनेश राय, संस्था अधिक्षक राम अचल मौर्या, वरिष्ठ सहायक संजय यादव,राजू यादव एवं अन्य सभी कर्मचारीयों ने मोहम्मद उजैर रियाज़ के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..