Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने राजस्‍थान व हिमांचल प्रदेश के राज्‍यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की धर्मपत्‍नी सत्‍यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। डा. सानंद सिंह ने नोएडा स्थित कलराज मिश्र के आवास पर जाकर स्‍व. सत्‍यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कलराज मिश्र से मिले। डा. सानंद सिंह ने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में 27 सितंबर को वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” …