Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रेवतीपुर पुलिस ने हिस्‍ट्रीशीटरों की लगाई हाजिरी, कराई परेड

रेवतीपुर पुलिस ने हिस्‍ट्रीशीटरों की लगाई हाजिरी, कराई परेड

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेवतीपुर पुलिस ने गुरुवार को थाना परिसर में सात हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी और परेड कराई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी हिस्ट्रीशीटर द्वारा स्वयं अथवा उसके सहयोगियों या गुर्गों के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर थाने में हाजिरी लगाएं और अपने वर्तमान पते, गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराते रहें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। किसी भी आपराधिक घटना में उनकी संलिप्तता या उनके सहयोगियों की भूमिका सामने आने पर गैंगस्टर एक्ट, जिला बदर समेत अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों को यह भी स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अपराध को बढ़ावा देने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में खलबली मची रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में 27 सितंबर को वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने अवगत कराया है कि “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” …