गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माफियाओं, अपराधियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल पर्यवेक्षण व उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आज थाना बहरियाबाद पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा नज़ीर पेश करने वाली विधिक कार्रवाई संपादित की गई है। थाना बहरियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पश्चात इसी मुकदमें के गैंगलीडर चन्द्रशेखर राम द्वारा ग्राम पलिवार में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए पक्का मकान को चिन्हित किया गया। उपजिलाधिकारी महोदय जखनिया के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम द्वारा पैमाइश की गई, जिसमें उक्त निर्माण अवैध पाया गया। अवैध सरकारी जमीन पर निर्मित कराए गए पक्के मकान को श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय जखनिया के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 23.09.2026 को थाना बहरियाबाद क्षेत्र के ग्राम पलिवार में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से गैंगलीडर चन्द्रशेखर के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को नियमानुसार ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रही। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में थाना बहरियाबाद पर 02 दिन पूर्व ही गैंग संख्या 151/2026 पंजीकृत कर धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में अभियोग पजीकृत किया गया था जिसमें गैंग लीडर चन्द्रशेखर राम का अवैध मकान पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज ढ़हा दिया गया ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..