Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साइबर हेल्‍प डेक्‍स नोनहरा गाजीपुर ने शिकायतकर्ता का वापस कराया 78 हजार रूपये

साइबर हेल्‍प डेक्‍स नोनहरा गाजीपुर ने शिकायतकर्ता का वापस कराया 78 हजार रूपये

गाजीपुर। साइबर हेल्प डेक्स थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता नसीरूद्दीन अंसारी पुत्र कबीर अंसारी के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की  गयी 78099.00/– रुपये की धनराशि वापस कराई गई।  अवगत कराना है कि आवेदक नसीरूद्दीन अंसारी पुत्र कबीर अंसारी निवासी नूरपुर मुबारकपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के साथ दिनांक 30.08.2026 को ऑनलाइन फ्राड कर लिया गया था तत्पश्चात उनके द्वारा तत्काल  साइबर हेल्प लाईन नं0 1930  पर शिकायत सं0 33108260226384 दर्ज करायी गयी । साइबर हेल्प डेक्स प्रभारी उ0नि0 श्री अविनाश मणि तिवारी मय टीम द्वारा आवेदक नसीरूद्दीन अंसारी उपरोक्त के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 78099.00/– रु0 की होल्ड धनराशि कोर्ट आर्डर के माध्यम से सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर गाजीपुर पुलिस टीम कि प्रशंसा व साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा का आभार व्यक्त किया ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए 24 सितंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 03 …