गाजीपुर। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी गाजीपुर ने बताया है कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी द्वारा आयुर्वेद दिवस अत्यन्त हर्षाल्लास तथा आदिदेव भगवान धनवन्तरि को पुष्प एवं माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर चिकित्सालय द्वारा कार्यक्रम किया गया। औषधीय पौधों का रोपण किया गया जिसमें बिल्व, आम्र, तुलसी, गुड़हल, वट इत्यादि शामिल है। पी० एम० श्री० विद्यालय कमालपुर में छात्रों को आयुर्वेद के बारे में जागरूक किया गया तथा ऋतुचर्या, दिनचर्या, आहार-विहार के बारे में जानकारी दी गयी। महुॅवी ग्राम पंचायत में आऊटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को औषधियां वितरित की गयी तथा औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी गयी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..