Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आशाओं की बैठक में नि:शुल्‍क स्वास्थ्य मेले और जनजागरूकता पर जोर

आशाओं की बैठक में नि:शुल्‍क स्वास्थ्य मेले और जनजागरूकता पर जोर

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी सभाकक्ष में क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने की। इस दौरान आगामी 26, 27 एवं 28 सितंबर को जनपद में आयोजित होने वाले वृहद स्वास्थ्य मेले को लेकर ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य मेले में पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य मेले के संबंध में जागरूक करें और छोटे-छोटे स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय मोहम्मदाबाद में आयोजित होने वाले मेले में क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं की पहचान तथा उनके सुरक्षित प्रसव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया। खासकर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं जीरो पावरटी योजना के पात्र लाभार्थियों के कार्ड जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए गए। आगामी माह में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, क्षेत्रीय आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदाबाद अवधेश राय एवं खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएलसी आशुतोष सिन्‍हा व लाल बिहारी का 6 दिसंबर को हो जायेग कार्यकाल समाप्‍त, चुनाव के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने सूचित किया है कि उत्तर …