Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगर के बड़ा व छोटा महादेवा गंगा घाट पर प्रशासन ने छठ पूजा के लिए लगाया प्रतिबंध

नगर के बड़ा व छोटा महादेवा गंगा घाट पर प्रशासन ने छठ पूजा के लिए लगाया प्रतिबंध

गाजीपुर। दिनांक 14 व 15 नवंबर को छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर दो घाट जिसमे छोटा महादेवा एवं बड़ा महादेवा (गोराबाजार) को प्रतिबंधित किया गया है। इन घाटों पर अत्यधिक पानी, अधिक गहराई और अधिक ऊंचाई, कटान होने के कारण इन घाटों को सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नही पाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित घाटों पर किसी भी व्रती, महिला, पुरुष अथवा बच्चे को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित घाटों पर पुलिस की तैनाती रहेगी और बैरिकेडिंग कर निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी व्रती महिलाओं, व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिबंधित घाटों पर न जाकर आस पास के अन्य सुरक्षित घाटों पर जाकर पूजा-अर्चना करें। प्रशासन द्वारा अन्य घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। उन्होंने सभी से अपील किया है कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य दें और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर के मिश्रबाजार में कार सवार बदमाशो ने युवक की गोली मारकर की हत्‍या

गाजीपुर! शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रबाजार इलाके में स्थित काली माता मंदिर के समीप मंगलवार …