गाजीपुर। प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी द्वारा एनसीसी कैडेट्स के बच्चों को सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में यातायात जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स बच्चों को दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन पर सीटबेल्ट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा मोबाइल का प्रयोग न करने व नशे की हालत में वाहन न चलाये तथा यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया एवं यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व है। NCC कैडेट्स के बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..