Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मृतक उप निरीक्षक राजबली यादव को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

मृतक उप निरीक्षक राजबली यादव को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर में तैनात उ0नि0 स्व0 राजबली यादव, जो मूल रुप से जनपद गोरखपुर के निवासी थे। कल दिनांक 20.09.2026 को हार्ट अटैक (दिल का दौरा ) आने के कारण उन्हे वर्धन हॉस्पिटल, वाराणसी ले जाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 21.09.2026  को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के पश्चात् शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक जनपद गाजीपुर सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नेताजी अरुण सिंह ने सूझबूझ से सुलझा दिया पति-पत्‍नी का विवाद, पंचायत के बाद एक हुए दंपति

​गाजीपुर। रिश्तों को जोड़ने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की एक अद्भुत मिसाल गाजीपुर के …