गाजीपुर। जखनियां विधानसभा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सोनहरा के प्रबंधक आशु सिंह के कुशल निर्देशन में गरीब, असहाय, मजदूर एवं पीड़ित लोगों के निःशुल्क उपचार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों एवं जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 26, 27 एवं 28 सितंबर को लंका मैदान, गाजीपुर में बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुनिश्चित है। यह शिविर माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुपुत्र अभिनव सिन्हा के प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में अधिक से अधिक गरीब एवं असहाय लोगों को शिविर का लाभ दिलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया, बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, जिला पंचायत प्रत्याशी शिवप्रकाश पहलवान, रमेश यादव, रविन्द्र यादव, हवलदार पहलवान, एवं गोलू यादव, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..