Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यातायात पुलिस ने 460 वाहनों का काटा चालान, 782500 का लगाया जुर्माना

यातायात पुलिस ने 460 वाहनों का काटा चालान, 782500 का लगाया जुर्माना

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया। अभियान में ओवर स्पीड: तेज गति वाले चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, ओवर स्पीड में 176 वाहनों का चालान किया गया, नॉइस पॉल्यूशन के 06 वाहनों के विरुद्ध चालान किया  गया, प्रेशर हॉर्न का 05 चालान किया गया, फलती नंबर प्लेट के 02वाहनों का चलल किया गया, कुल कार्यवाही: अभियान के अंतर्गत कुल  460 वाहनों का चालान कर लगभग 782500 का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से ओवर स्पीड व प्रेशर हॉर्न वाहन के विरुद्ध चलाया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि वैज्ञानिकों ने मत्‍स्‍य क्‍लस्‍टर और धान फसलों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। विश्व बैंक पोषित ‘उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग’ (यूपी एग्रिज) …