गाजीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक बरहपुर स्थित श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 22 सितम्बर को नन्दगंज को तहसील बनाने और नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर सरजू पांडे पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु तैयारी की समीक्षा की गयी। इस बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक पश्चात नन्दगंज बाजार के सभी व्यापारियों से भी सम्पर्क कर इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गयी। इस मोर्चा के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा नन्दगंज क्रान्तिकारियों की धरती रही है। गांधी जी के करो या मरो के आहृवान पर इस क्षेत्र के नौजवानों ने बाबू भोला सिंह के नेतृत्व में नन्दगंज थाने पर तिरंगा फहराने और ट्रेन लूटने का काम किया था। लेकिन आजादी के बाद इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज भी इस क्षेत्र की जनता बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही है। नन्दगंज इस जिले का औद्योगिक क्षेत्र घोषित है लेकिन सुरक्षा ,खराब विधुत एवं आवागमन की अच्छी व्यवस्था और महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने की वजह से कोई व्यापारी पूंजी निवेश नहीं करना चाहता। नन्दगंज के औद्योगिक विकास के लिए नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित करने के साथ साथ 132 केवी का विधुत सब स्टेशन स्थापित स्थापित, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, आवागमन की अच्छी व्यवस्था और व्यापारियों के सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करनी होगी। मोर्चा नन्दगंज के विकास के लिए सतत संघर्ष करता रहेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से शशिकांत सिंह,अजय उपाध्याय, लवकुश गुप्ता, तरूण प्रकाश सिंह, पंकज यादव, रोहित यादव, राकेश चौहान, सुनील प्रजापति, विश्वेश्वर खरवार,अमन सिंह आदि मौजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..