Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा के नवमनोनीत जिला उपाध्‍यक्ष दिनेश यादव का विधायक जैकिशन साहू ने किया स्‍वागत

सपा के नवमनोनीत जिला उपाध्‍यक्ष दिनेश यादव का विधायक जैकिशन साहू ने किया स्‍वागत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से समाजवादी पार्टी के संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी के एक समर्पित एवं कर्मठ सिपाही हैं। उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक गति मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि वे पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुधीर यादव ,सुशील जायसवाल, सर्वेश पाल, प्रदेश सचिव सिकंदर कनौजिया,, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, रवींद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खान, रामधीरज शास्त्री, उपेंद्र यादव, विजय शंकर चौरसिया, राजकुमार पांडेय, केसरी यादव, सर्वेश पाल,मार्कंडेय यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, संगीता गुप्ता, रीना यादव, पुनीता यादव, रामाशीष यादव, जयराम भारती, राजेश यादव, भरत यादव, अजय तिवारी, रजनीकांत यादव, भगवान यादव, शिवकुमार यादव, रामबचन यादव, सूरज राम, बागी, परशुराम बिंद, रामाशंकर यादव, चंदेश्वर यादव, कमलेश भानु,सुजीत यादव, रामज्ञान यादव, अभिनव सिंह, डॉ. समीर सिंह, असलम खान, संतोष यादव, महेंद्र बिंद, आत्मा यादव, रामजस यादव, दिनेश, डॉ सीमा राम धीरज शास्त्री दारा, राजेश आत्मा रामजस , गोपाल, बिन्दु बाला बिन्दु,परवीन यादव, कंचन रावत, पंकज प्रधान,धर्मचंद यादव,बैजू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में अजंता अकादमी – ए 112 रनों से विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …