Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / निर्माण कार्य में अवरोध उत्‍पन्‍न करने पर नगरपालिका जमानियां के अध्‍यक्ष ने एसडीएम को लिखा पत्र

निर्माण कार्य में अवरोध उत्‍पन्‍न करने पर नगरपालिका जमानियां के अध्‍यक्ष ने एसडीएम को लिखा पत्र

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जमानियां द्वारा शासन से अनुमोदित वंदन योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-19, कस्बा जमानियां (बलुआ घाट) स्थित रामलीला चबूतरा एवं रामलीला मैदान के पास कराए जा रहे निर्माण कार्य में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवरोध उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद जमानियां के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जमानियां को पत्र भेजकर निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण कराने तथा मौके पर कार्यरत कर्मचारियों एवं मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र के अनुसार, निर्माण कार्य में विशाल चौबे, राहुल त्रिपाठी, कन्हैया पाण्डेय, शशिकांत गुप्ता, गौरव चौबे उर्फ गोविन्द चौबे, अरविन्द कुमार वर्मा उर्फ सोनू सहित अन्य लोगों द्वारा कथित रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया गया तथा अर्धनिर्मित भवन के गेट पर ताला लगा दिया गया, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से संबंधित प्रकरण में पुलिस से आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई कराने तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जमानियां को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि रामलीला मंचन का आयोजन अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है, ऐसे में निर्माण एवं विकास कार्य समय से पूरा कराया जाना आवश्यक है। यदि निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाती है और अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है, तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा तहसील जमानियां के पास स्थित रामलीला मैदान में क्रमिक धरना देने के लिए बाध्य होने की बात कही गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर पुलिस की तत्‍परता से गुमशुदा बालिका बरामद

गाजीपुर। थाना सैदपुर अंतर्गत ग्राम भीमापार हाल पताःगांधीनगर कस्बा सैदपुर, गाजीपुर के रहने वाले अजय …