गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज दूसरा नॉक आउट मैच सीपीसी-ब्लू और महावीर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया | आज के पहले नॉक आउट मैच में सीपीसी-ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी- ब्लू की टीम ने पवन राय आतिशीय पारी (43 गेंद पर 114 रन) व अभिनव कुमार के 66 गेंद पर 93 रनों की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की समाप्ति पर नौ विकेट के नुकसान पर 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया | महावीर क्रिकेट अकादमी के तरफ से दीपक प्रजापति व सुधांशु सिंह ने सर्वाधिक 3-3 एवं अमन कुमार गौतम ने 2 तथा प्रियांशु प्रजापति ने 1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी महावीर क्रिकेट अकादमी की टीम मैच के 26वें ओवर की अंतिम गेंद पर यादव आनंद के ४१ तथा प्रियांशु प्रजापति के 30 रनों की बदौलत 132 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी- ब्लू के तरफ से कप्तान मो० अम्मार ने सर्वाधिक 3 एवं सूर्यांश व कुलदीप ने 2-2 तथा पवन राय, अभिनव, सचिन ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा शिखर, प्रीतम, मनीष और शौर्या ने स्कोरर की भूमिका निभाई | श्रृंखला का तीसरा नॉक आउट मैच आगामी 11 जनवरी को माँ भागीरथी क्लब और मवेरिक्स के बीच खेला जायेगा |

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..