गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के चर्चित चुनाव में राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष और महासचिव पद पर अंजनी कुमार ठाकुर निर्वाचित हुए है। सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद पर मतदान हुआ। मतगणना के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र विक्रम सिंह को 515 मत, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 111 मत, आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 197 मत, बालमित्र केशरी को 79 मत मिलें। राजेंद्र विक्रम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 397 मतों से पराजित कर दिया। महासचिव पद के लिए मुन्ना लाल को 161 मत, रामविलाश सिंह यादव को 170 मत, अंजनी ठाकुर को 282 मत, शादाब अहमद को 120 मत, शौरभ कुमार पांडेय को 126 मत समता बिंद को 45 मत मिलें। अवैध मतों की संख्या 1 रही। इसके पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष समरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रशासन पर अभिमन्यु उपाध्याय, सहसचिव पुस्तकालय पर अजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, लालमुनी सिंह, मुनींद्र श्रीवास्तव, राजकुमार राय, राजेश प्रताप सिंह, संजय कुशवाहा, देवी प्रसाद राय, राघवेंद्र साहू, राजीव कुमार, साइना तैय्यब मनोनीत किये गये।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..