Breaking News
Home / Uncategorized / गाजीपुर: बिछुड़न नाथ महादेव धाम पर होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक

गाजीपुर: बिछुड़न नाथ महादेव धाम पर होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक

गाजीपुर। बभनौली स्थित बिछुड़न नाथ महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। साध्वी सुश्री लक्ष्मीमणि शास्त्री ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा है। लक्ष्मीमणि शास्त्री ने बताया कि 10 फरवरी से 12 फरवरी तक दिन दिवसीय महारूद्र जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। 13 फरवरी को काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना की टीम द्वारा शिव पार्वती विवाह और सीता स्वयंवर की लीला दर्शायी जाएगी। इस महारुद्राभिषेक को संत सोमेश परसाई के दिशानिर्देश में सम्पन्न किया जाना है। सोमेश परसाई सिद्ध और प्रसिद्ध महारुद्राभिषेक के मर्मज्ञ है। इस तीन दिवसीय समारोह में जौनपुर आजमगढ़ वाराणसी चंदौली सहित पुर्वांचल भर से शिवभक्त श्रदालु स्त्री पुरुष गंगा बालू मिश्रित मिट्टी से स्व निर्मित शिवलिंग की पूजा अर्चना करेंगे। सोमेश परसाई जी के निर्देश पर सभी श्रद्धालु जन संगीतमय जलाभिषेक करेंगे। लक्ष्मीमणि शास्त्री ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए धर्मार्थ कार्यों का समय समय पर आयोजन करना जरूरी है। नयी पीढ़ी को अपने सनातनी परंपराओं का ज्ञान और अध्ययन करना जरूरी है। महारुद्राभिषेक का महत्व भगवान शिव की कृपा पाने, सभी पापों और दोषों जैसे ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष का नाश करने, सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए होता है। जिसमें रुद्र मंत्रों के साथ शिवलिंग पर विभिन्न पवित्र वस्तुओं से अभिषेक किया जाता है। अरुण प्रकाश सिंह, अवधेश यादव, प्रवीण सिंह, शिवम दुबे, शिवम यादव, कमलेश सिंह रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: श्रेष्‍ठ परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय के चार बच्‍चो ने लहराया परचम, आवासीय विद्यालयो में मिलेगी मुफ्त शिक्षा

गाजीपुर।  वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आयोजित होने वाली श्रेष्ठा परीक्षा में शिक्षा …